Blog News 24x7

Latest News, Breaking News, Latest Information

Friday, June 22, 2018

70 लाख की कार से ये शख्‍स उठवा रहा है गली मोहल्‍ले का कूड़ा

70 लाख की कार से ये शख्‍स उठवा रहा है गली मोहल्‍ले का कूड़ा


ब्रांडेड लग्‍जरी कार का शौक किसे नहीं होता है। अपने सोशल स्‍टेट्स को मैंटेन करने के ल‍िए लोग ब्रांडेड महंगी कार खरीदना पसंद करते है खासकर लड़के तो लग्‍जरी कार के दिवाने ते है। लग्‍जरी कार से पार्टी और लॉन्‍ग ड्राइव पर जाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन पने किसी को लग्‍जरी कार से कचरा बीनते हुए देखा है। सुनकर सोच रहें होंगे कि कचरा उठाना वो भी लग्‍जरी कार से! जी हां भोपाल के एक युवा ने अपनी लग्‍जरी कार से शहरभर का कूड़ा उठाकर लोगों को स्‍वच्‍छ भारत का संदेश दिया है। 

पूरे देश में स्‍वच्‍छता को गम्‍भीर मुद्दा मानते हुए पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री की तरफ से स्‍वच्‍छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भोपाल के एक शख्‍स ने इस अभियान की गम्‍भीरता को समझते हुए एक य‍ूनिक उदाहरण पेश किया है। भोपाल के डॉक्‍टर अभिनीत गुप्ता ने अपनी 70 लाख रूपए की कार से शहर का कचड़ा उठाकर इस कैंपेन में अपना योगदान दिया। उनकी इस पहल से हर कोई आश्‍चर्य में है।
Bhopal doctor uses 70L car gifted by father to carry garbage
पेशे से डॉक्टर से डॉक्‍टर अभिनीत गुप्‍ता स्किन क्लिनिक के ओनर हैं। उन्होंने ये लग्जरी गाड़ी वेलेन्टाइन डे पर पापा को गिफ्ट की थी। अभिनीत नेबताया कि इस महंगी कार से कचरा फेंकने का उनका उद्देश्य केवल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। लेकिन उन्होंने भी नहीं सोचा होगी कि अभिनीत उस कार को इस तरह प्रयोग करेंगे।

पिता ने भी किया बेटे को सर्पोट

शहर की साफ सफाई को लेकर बहुत ही चिंतित रहते है। वे खुद जहां भी मौका मिलता है सफाई करते हैं और उनकी फैमिली भी उन्हें इस काम में सपोर्ट करती है। इस कैंपने में पिता ने भी बेटे का हौसला बढ़ाया।

अवेयरनेस फैलाने के ल‍िए 

भोपाल नगर निगम के द्वारा सफाई अभियान के तहत अपनी कार के पीछे एक ट्रॉली अटैच कर शहर के चूनाभट्टी जैसी ऐसी कई जगहों से कचरा इकट्ठा किया, जहां बहुत ही ज्‍यादा कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके शायद वे लोगों में शहर के प्रति स्वच्छता को लेकर एक अवेयरनेस पैदा कर सकें।


ताकि लोग हो आकर्षित

उन्होंने बताया कि पिता को यूनिक चीजें रखने का शौक है। इसलिए वे अपने पिता को ऐसी कार देना चाहते थे, जिसे लोग मुड़-मुड़कर देखें। डॉ. अभिनीत के पिता के पास काफी पुरानी चीजें भी रखी हुई हैं। इसल‍िए लोगों में अवेयरनेस फैलाने के ल‍िए उन्‍होंने ये रास्‍ता चुना।
Share:

एकादशी के दिन क्या नहीं करें

एकादशी के दिन क्या नहीं करें

सभी तिथियों में एकादशी की तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन किये गए धर्म-कर्म का बहुत अधिक महत्व है साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के निमित व्रत रखने का भी विधान है। धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे काम बताये गए है जिन्हें एकादशी के दिन करना वर्जित है।  आइये जानते है कौन-कौन से है ये काम –

Image result for bhim agiyaras

एकादशी के दिन क्या नहीं करें
1. जुआ खेलना
जुआ खेलना एक सामाजिक बुराई है। जो व्यक्ति जुआ खेलता है, उसका परिवार व कुटुंब भी नष्ट हो जाता है। जिस स्थान पर जुआ खेला जाता है, वहां अधर्म का राज होता है। ऐसे स्थान पर अनेक बुराइयां उत्पन्न होती हैं। इसलिए सिर्फ आज ही नहीं बल्कि कभी भी जुआ नहीं खेलना चाहिए।
2. रात में सोना
एकादशी की रात को सोना नहीं चाहिए। पूरी रात जागकर भगवान विष्णु की भक्ति करनी चाहिए। भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के निकट बैठकर भजन करते हुए ही जागरण करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
3. पान खाना
एकादशी के दिन पान खाना भी वर्जित माना गया है। पान खाने से मन में रजोगुण की प्रवृत्ति बढ़ती है। इसलिए एकादशी के दिन पान न खा कर व्यक्ति को सात्विक आचार-विचार रख प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए।
4. दातून करना
एकादशी पर दातून (मंजन) करने की भी मनाही है।
5. परनिंदा (दूसरों की बुराई करना)
परनिंदा यानी दूसरों की बुराई करना। ऐसा करने से मन में दूसरों के प्रति कटु भाव आ सकते हैं। इसलिए एकादशी के दिन दूसरों की बुराई न करते हुए भगवान विष्णु का ही ध्यान करना चाहिए।
6. चुगली करना
चुगली करने से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कई बार अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ एकादशी ही नहीं अन्य दिनों में भी किसी की चुगली नहीं करना चाहिए।
7. चोरी करना
चोरी करना पाप कर्म माना गया है। चोरी करने वाला व्यक्ति परिवार व समाज में घृणा की नजरों से देखा जाता है। इसलिए सिर्फ एकादशी ही नहीं अन्य दिनों में भी चोरी जैसा पाप कर्म नहीं करना चाहिए।
8. हिंसा करना
एकादशी के दिन हिंसा करने की मनाही है। हिंसा केवल शरीर से ही नहीं मन से भी होती है। इससे मन में विकार आता है। इसलिए शरीर या मन किसी भी प्रकार की हिंसा इस दिन नहीं करनी चाहिए।
9. स्त्रीसंग
एकादशी पर स्त्रीसंग करना भी वर्जित है क्योंकि इससे भी मन में विकार उत्पन्न होता है और ध्यान भगवान भक्ति में नहीं लगता। अतः एकादशी पर स्त्रीसंग नहीं करना चाहिए।
10. क्रोध
एकादशी पर क्रोध भी नहीं करना चाहिए। इससे मानसिक हिंसा होती है। अगर किसी से कोई गलती हो भी जाए तो उसे माफ कर देना चाहिए और मन शांत रखना चाहिए।
11. झूठ बोलना
झूठ बोलना व्यक्तिगत बुराई है। जो लोग झूठ बोलते हैं, उन्हें समाज व परिवार में उचित मान सम्मान नहीं मिलता। इसलिए सिर्फ एकादशी पर ही नहीं अन्य दिनों में भी झूठ नहीं बोलना चाहिए।
Share:

अब आप जल्द अपनी Facebook Post WhatsApp पर भी कर पाएंगे

अब आप जल्द अपनी Facebook Post WhatsApp पर भी कर पाएंगे share, जानें कैसे?


Image result for facebook

फेसबुक अपने यूजर्स को नए फीचर का तोहफा देने जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स फेसबुक पोस्ट को व्हॉट्सएप पर शेयर कर पाएंगे।
अब आप जल्द ही अपने फेसबुक पोस्ट को व्हॉट्सएप पर भी शेयर कर पाएंगे। फेसबुक अपने मोबाइल एप के लिए इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके जरिए यूजर्स अपनी किसी भी पोस्ट को फेसबुक के जरिए सीधे व्हॉट्सएप पर शेयर कर पाएंगे। अभी इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
फेसबुक और व्हॉट्सएप की तरफ से इस नए फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि इस नए फीचर के लिए फेसबुक एप में तीन ऑप्शन दिए जाएंगे। यूजर्स जैसे ही फेसबुक एप में शेयर बटन पर टैप करेंगे उन्हें शेयर नाऊ, राइट पोस्ट और सेंड इन व्हॉट्सएप ऑप्शन मिलेंगे। इन ऑप्शन के जरिए यूजर्स अपने फेसबुक पोस्ट को व्हॉट्सएप पर शेयर कर पाएंगे।

ऐसे कर पाएंगे फेसबुक पोस्ट को व्हॉट्सएप पर शेयर

यूजर्स ‘Send in WhatsApp’ऑप्शन के जरिए फेसबुक पर डाली गई किसी इमेज, पोस्ट और वीडियो को सीधे व्हॉट्सएप पर शेयर कर पाएंगे। जैसे ही यूजर्स ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक लिंक जनरेट होगा इसे वो अपने व्हॉट्सएप कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि जो यूजर्स फेसबुक के बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं वो इस फीचर का अभी इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
इस एन फीचर का इस्तेमाल फेसबुक अपने बिजनेस यूजर्स को बढ़ाने के लिए कर रहा है।

Share:

Thursday, June 21, 2018

દરરોજ પીઓ સંચળનું પાણી, શરીર પર થશે આ 15 ફાયદા જેના કારણે તેને soul water પણ કહે છે

દરરોજ પીઓ સંચળનું પાણી, શરીર પર થશે આ 15 ફાયદા જેના કારણે તેને soul water પણ કહે છે
Image result for black salt

સંચળ કુદરતી મીઠું છે, જેમાં લગભગ 80 ફાયદાકારક તત્વો છે. તેથી પ્રાચીન સમય માં કેટલીક ઔષધિઓ બનાવવામાં તેનો ઉપયોગ થતો રહ્યો છે. સ્વસ્થ રહેવા માટે તમે દરરોજ સવારે સંચળનું પાણી પી શકો છો.

આ પીણું મોટાપણું, અપચો જેવી કેટલીક સ્વાસ્થ્ય ને લગતી સમસ્યાઓ થી તમને બચાવશે. સંચળના પાણી ના અનેક ફાયદાના કારણે તેને soul water નું નામ પણ અપાયું છે.

Image result for strong muscles

1. મજબૂત મસલ્સ – સંચળ શરીરને પોટેશિયમ નબળું કરવામાં મદદ કરે છે તેનાથી મસલ્સ મજબૂત થાય છે અને માણસ ની તકલીફ દૂર થાય છે.

Image result for weight loss

2. વજન ઘટશે- સંચળનું પાણી શરીરમાં ચરબી ઘટાડવામાં ખુબ મદદ કરે છે દરરોજ તેને પીવાથી મોટાપણું દૂર થશે.

Related image

3. પાચનક્રિયા સુધરશે- સંચળ પેટની અંદર હાઈડ્રોક્લોરીક એસિડ અને પ્રોટીન પચાવવા વાળા એન્ઝાઇમ એકટીવ કરે છે તેનાથી પાચનક્રિયા સુધરે છે.

Image result for healthy skin

4. સ્વસ્થ ચામડી- સંચળ માં રહેલા સલ્ફર સિંહ જેવા ન્યુ ટ્રેન ન્યુ ફ્રેન્ડ્ઝ પોષકતત્વો અને ડ્રાય સ્કિન ની સમસ્યા દૂર કરે છે. પાણી પીવાથી ચામડી સ્વસ્થ થશે અને તેજ વધશે.

Image result for health bones

5. મજબૂત હાડકાં- સંચળમાં રહેલા તત્વો હાડકાઓને મજબૂત બનાવે છે.

Related image

6. ગેસ અને કબજિયાત- સંચળમાં રહેલા સોડિયમ ક્લોરાઇડ, આયર્ન ઓક્સાઇડ, પેટમાં બનતા ગેસ ની તકલીફ દૂર કરે છે. આ પાણી પીવાથી જમ્યા બાદ પેટ ભારે ભારે લાગવાની તકલીફ દૂર થાય છે.

Image result for over weight

7. પેટ ફુલશે નહિ- સંચળનું પાણી પીવાથી પેટ ફૂલવું અને ખાવાનું ખાધા બાદ પેટ ભારે ભારે લાગવાની તકલીફ દૂર થાય છે.

Related image

8. આંખોનું તેજ- નિયમિત સંચળનું પાણી પીવાથી આંખોનું તેજ વધારવામાં મદદ મળશે.

Image result for healthy hair

9. ઘટ્ટ વાળ- સંચળ માં રહેલા તત્વો વાળનો વિકાસ માં મદદરૂપ થાય છે રોજ તેનું પાણી પીવાથી વાળ મૂળમાંથી ખરશે નહિ અને ખોડો દૂર થશે.

Image result for healthy heart

10. સ્વસ્થ હૃદય- સંચળ કોલેસ્ટેરોલ નિયંત્રિત કરવામાં મદદ કરે છે રોજ તેનું પાણી પીવાથી હૃદયની બીમારી નું સંકટ ટળશે.

Related image

11. ડાયાબિટીસ- સંચળ ઈન્સુલિન નું સ્તર નિયંત્રિત કરે છે તેનાથી ડાયાબિટીસ નિયંત્રિત
 થાય છે અને ડાયાબિટીસ નું સંકટ ટળે છે.

Image result for good sleep

12. સારી ઊંઘ- સંચળ માં રહેલા તત્વો શરીરમાં સ્ટ્રેસ હોર્મોન્સ નિયંત્રિત કરે છે તેનાથી રાત્રે ઊંઘ ન આવવાની સમસ્યા દૂર થાય છે.

Related image

13. ગળાની ખારાશ- સંચળ નું પાણી પીવાથી ગળાની ખરાશ અને ગળા ના દર્દ ની તકલીફ દૂર થાય છે.

Image result for blood

14. લોહીની ઉણપ- સંચળ માં ભરપૂર આયર્ન હોય છે તેનું પાણી પીવાથી એનિમિયા લોહીની ઉણપ ની તકલીફ દૂર થશે.


Related image

15. રોગ થી બચાવશે- સંચળ નું પાણી શરીર માં રહેલા હાનિકારક બેક્ટેરિયા નો નાશ કરે છે રોજ તેનું પાણી પીવાથી કેટલીક સ્વાસ્થ્યની તકલીફ નું સંકટ ટળે છે.
Share:

सावधान, ये दो वायरस चुरा रहे हैं बैंकिंग ऐप के नोटिफिकेशन, पढ़ रहे मैसेज, ऐसे करें पहचान

सावधान, ये दो वायरस चुरा रहे हैं बैंकिंग ऐप के नोटिफिकेशन, पढ़ रहे मैसेज, ऐसे करें पहचान

Related image

अगर आप भी एक एंड्रॉयड मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने दो ऐसे वायरस की पहचान की है जो भारत में एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स पर नजर रख रहे हैं और उनका बैंकिंग डाटा चोरी कर रहे हैं।
इसकी जानकारी क्विल हील सिक्योरिटी लैब के सुरक्षा विशेषज्ञों ने दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि इन दोनों वायरस के नाम Android.Marcher.C और Android.Asacub.T हैं जो ट्रोजन हैं। ये ट्रोजन प्रमुख मोबाइल बैंकिंग ऐप के नोटिफिकेशन को कॉप कर रहे हैं। बैंकिग ऐप के अलावा ये व्हाट्सऐप, फेसबुक, स्काइप, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया ऐप्स के भी नोटिफिकेशन को कॉपी करते हैं।

रिसर्चर्स के मुताबिक ये मैलवेयर एडिमिनिस्ट्रेटिव अथॉरिटी के जरिए मोबाल पर आने वाले मैसेज तक पहुंच बनाते हैं और फिर हैकर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाइपास करने में मदद करते हैं। बता दें कि ऑनलाइन भुगतान और सिक्योरिटी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है।

बता दें कि Android.Marcher.C वास्तिवक ऐप की तरह दिखने के लिए Adobe फ्लैश प्लेयर के आइकन का इस्तेमाल करता है, वहीं Android.Asacub.T का आइकन एंड्रॉयड अपडेट जैसा है।

वहीं क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी संजय काटकर ने कहा, 'भारतीय यूजर्स आए दिन थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स और मैसेज व ईमेल पर भेजे गए लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड करते हैं। ऐसे में हैकर्स को उनके बैंक अकाउंट तक पहुंचने मेंं आसानी हो जाती है।'
Share:

बिना ग्रुप बनाए 1 से अधिक लोगों को एक साथ व्हाट्सऐप पर मैसेज कैसे करें



बिना ग्रुप बनाए 1 से अधिक लोगों को एक साथ व्हाट्सऐप पर मैसेज कैसे करें


Image result for whatsapp

व्हाट्सऐप आप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग ऐप है। केवल भारत में ही व्हाट्सऐप के करीब 22 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में आप भी व्हाट्सऐप यूज करते ही होंगे तो कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि हम एक साथ कई लोगों को मैसेज करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए हमें एक व्हाट्सऐप गुप बनाना पड़ता है और फिर लोगों को उसमें जोड़ना पड़ता है। वैसे आपको बता दें कि आप बिना ग्रुप बनाए भी कई सारे लोगों को व्हाट्सऐप पर एक साथ मैसेज कर सकते हैं। आइए ट्रिक जानते हैं।

whatsapp broadcast

वैसे आपमें से कई लोग इस ट्रिक को जानते भी होंगे। दरअसल व्हाट्सऐप में एक ब्रॉडकास्ट का फीचर है जिसकी मदद से आप बिना ग्रुप बनाए एक साथ 256 लोगों को मैसेज कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाएं कैसे। आइए जनते हैं।

whatsapp broadcast

अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते है तो ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाने के लिए व्हाट्सऐप ऐप को ओपन करेें। अब दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब आपको New Broadcast का विकल्प मिलेगा।

whatsapp broadcast

इसके आप जिन लोगों को एक साथ एक ही मैसेज करना चाहते हैं उनके नाम को सेलेक्ट करें और ब्रॉडकास्ट लिस्ट में जोड़ देंं। अब आपकी लिस्ट तैयार हो गई है। अब ब्रॉडकास्ट लिस्ट में जो भी मैसेज भेजेंगे वह लिस्ट में शामिल सभी लोगों के पास पहुंच जाएगी और बिना ग्रुप बनाए आपका काम हो जाएगा।

Image result for whatsapp

दरअसल ग्रुप बनाने पर कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को ग्रुप में जोड़ना उन्हें अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में ब्रॉडकास्ट लिस्ट बेहद ही आसान और सटीक तरीका है। साथ ही जिन लोगों के पास आपके मैसेज पहुंचेंगे उन्हें भी पता नहीं चलता है कि आपने और किन-किन लोगोंं को वही मैसेज भेजा है।
Share:

अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस कैसे पता करें, ये हैं सभी कंपनियों के कोड

अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस कैसे पता करें, ये हैं सभी कंपनियों के कोड

How To Check Own Mobile Number and balance

अधिकतर लोगों को अपना मोबाइल नंबर याद रहता है लेकिन कई बार दो मोबाइल नंबर होने की स्थिति में हम दोनों नंबर याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में रिचार्ज करवाने के दौरान काफी परेशानी होने लगती है। साथ ही कई बार बैलेेंस जानना हो तो हमें कोड याद नहीं आता है तो चलिए आज हम आपको Airtel, आइडिया और वोडाफोन समेत सभी कंपनियों के USSD कोड के बारे में बताते हैं जिन्हें डायल करके आप अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस पता कर सकते हैं।

airtel

एयरटेल बैलेंस - *123#
अपना मोबाइल नंबर- *121*1# या *121*9# या *282#

idea

आइडिया बैलेंस- *212#
अपना मोबाइल नंबर- *131*1#

Vodafone

वोडाफोन बैलेंस- *141#
अपना मोबाइल नंबर- *111*2#

bsnl

बीएसएनएल बैलेंस- *123#
अपना मोबाइल नंबर- *222# या *888# या *1# या *785# या *555# 

Aircel

एयरसेल बैलेंस- *111#
अपना मोबाइल नंबर- *234*4#

नोट- 
जियो का बैलेंस चेक करने का कोड इसमें नहीं दिया गया है क्योंकि जियो के सभी यूजर्स के पास माय जियो ऐप है जिसमें इसकी जानकारी मिल जाएगी।
Share:

4,999 रु. वाले Redmi 5A की सेल आज, इस ट्रिक से 100% हो सकती है बुकिंग

4,999 रु. वाले Redmi 5A की सेल आज, इस ट्रिक से 100% हो सकती है बुकिंग


Xiaomi Redmi 5A

Xiaomi का सस्ता से भी सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A की आज फिर से सेल है। फोन की बिक्री आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से Flipkart और mi.com से होगी। अगर आपको भी फोन बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं

Xiaomi Redmi 5A

ट्रिक से पहले फोन के फीचर्स भी जान लीजिए। इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है।

Xiaomi Redmi 5A

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड के लिए 3 स्लॉट हैं। फोन की कीमत 4,999 रुपये है।

Redmi 5A

सबसे पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में Google क्रोम का एक्सटेंशन Redmi 5A Sale इंस्टॉल करें। अब इसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर सबकुछ पहले से ही डाल दें। अब 12 बजने का इंतजार करें। 12 बजते ही आपके फोन की बुकिंग ऑटोमेटिक हो जाएगी। अगली स्लाइड में जानें मोबाइल से फोन बुक करने का तरीका।

Redmi 5A

वहीं अगर आप मोबाइल से रेडमी 5ए बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल प्ले-स्टोर से Auto buy Redmi 5a ऐप डाउनलोड करें और फिर इस ऐप में डिटेल भरें। इसके बाद सेल शुरू होने से 10 मिनट पहले ऐप को ओपन कर दें। उसके बाद आप आसानी से फोन बुक कर पाएंगे।
Share:

WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है

WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है


Whatsapp trick

आपके दोस्त ने कब व्हाट्सऐप को अनइंस्टॉल करके फिर इंस्टॉल किया
शो सिक्योरिटी नोटिफिकेशन की मदद से आप जान सकते हैं कि आपके दोस्त ने कब व्हाट्सऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल किया है। इसका फायदा ये होगा कि अगर आपका दोस्त नया मोबाइल खरीदता है और उसमें व्हाट्सऐप चलता है तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगी और दोस्त को पता भी नहीं चलेगा।

Whatsapp trick

चैट वाले मैसेज के साथ रिप्लाई करें
व्हाट्सऐप में एक Quote फीचर है। इसका फायदा ग्रुप चैट में खूब मिलता है। अगर आप ग्रुप में किसी के मैसेज का जवाब देना चाहते हैं तो उस मैसेज को दबा कर सेलेक्ट करें और फिर सबसे ऊपर रिप्लाई वाले बटन पर क्लिक करके जवाब दें।

Whatsapp trick

व्हाट्सऐप ग्रुप का मैसेज कब पढ़ा गया
आमतौर पर पर्सनल चैट में तो ब्लू टिक से मैसेज पढ़े जाने का पता चल जाता है, लेकिन ग्रुप में मैसेज किस-किस ने पढ़ा, यह पता नहीं चलता है। ग्रुप के मैसेज की डिटेल जानने के लिए आपने जिस मैसेज को भेजा है उस पर थोड़ी देर दबा कर रखें और सेलेक्ट हो जाने पर आपको ऊपर एक सर्किल देखेगा उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा किस-किस ने मैसेज पढ़ा है और किसके पास मैसेज पहुंचा है।

Whatsapp trick

फेसबुक मैसेंजर की तरह पॉप अप
फेसबुक मैसेंजर की तरह आप व्हाट्सऐप में भी पॉपअप नोटिफिकेशन लगा सकते हैं। जैसे ही कोई मैसेज आएगा तो मैसेंजर की तरह आपके फोन के स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज आ जाएगा।

Whatsapp trick

व्हाट्सऐप शॉर्टकट
अगर आप किसी दोस्त से ज्यादा चैट करते हैं तो आप उसके लिए शॉर्टकट भी बना सकते हैं। शॉर्टकट का फायदा होगा कि उस दोस्त की फोटो के साथ आपके फोन के स्क्रीन पर एक आइकन बन जाएगा और आप बिना व्हाट्सऐप ऐप खोले उसे रिप्लाई कर सकेंगे।

Whatsapp trick

बिना टाइप किए बोलकर लिखें मैसेज
मैसेज टाइप करते वक्त आपको माइक के दो ऑप्शन दिखेंगे। उनमें से कीबोर्ड वाले आईकन को दबाकर बोलकर मैसेज लिखें और दोस्तों को भेजें। ऐसे में आप काम करते समय भी मैसेज भेज सकेंगे, वह भी लिखकर।

Whatsapp trick

चैट को ईमेल पर सेव करें
आप चाहें तो किसी भी चैट के मैसेज को अपने ईमेल पर भेज कर सकते हैं। इसके लिए उस चैट को ओपन करें और दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और फिर more पर क्लिक करें। यहां आपको चैट को ईमेल करने का ऑप्शन मिलेगा।
Share:

वोटर कार्ड में किसी भी गलती को घर बैठे मोबाइल से ऐसे सुधारें

वोटर कार्ड में किसी भी गलती को घर बैठे मोबाइल से ऐसे सुधारें

voter card new

देश में होने वाले चुनाव में मतदान करने का हक हर एक उस नागरिक के है जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है। 18 साल से अधिक उम्र वाले अधिकतर लोगों का मतदाता पहचान पत्र भी बन गया होगा लेकिन वोटर कार्ड में गलतियों का होना आम बात है।

voter card

कई ऐसे लोग है जिन लोगों के नाम ही वोटर कार्ड में गलत छप गया है और कई लोग ऐसे हैं जिनका एड्रेस ही गलत है। खैर, आप घर बैठे मोबाइल से अपने वोटर कार्ड में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Correction of entries in electoral roll

सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट (http://www.nvsp.in/) पर जाएं। अब आपको नीचे स्क्रॉल करने पर Correction of entries in electoral roll नाम से एक बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

Online Application Status

अब आपके सामने फॉर्म 8 खुलकर आ जाएगा। इसमें नाम, विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, राज्य समेत कई जानकारियों को भरना होगा। अब आपको सबसे नीचे भेजें का विकल्प मिलेगा।

Online Application Status

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक ई-मेल मिलेगा जिसमें एप्लिकेशन आईडी मिलेगी। इस आईडी से आप यहां क्लिक करके ट्रैक कर सकते हैं कि आपको वोटर कार्ड में सुधार हुआ या नहीं। अप्लाई करने के 30 दिन के भीतर आपको नया वोटर कार्ड मिल जाएगा।
Share:

Wednesday, June 20, 2018

Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जल्द करें बुक

Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जल्द करें बुक

Xiaomi Smartphones On Sale


अगर आपको शाओमी के स्मार्टफोन काफी पंसद आते हैं और आप शाओमी रेडमी नोट 5 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए इससे अच्छा मौका और कोई भी नहीं होगा। जी हां आज शुक्रवार को शाओमी रेडमी नोट 5 की फ्लैश से शुरू हो चुकी है। इस सेल में ये स्मार्टफोन काफी सस्ते हो जाते हैं तो देर मत करिए जल्द जाकर रेडमी नोट 5 बुक कर लीजिए। रेडमी नोट 5 की फ्लैश सेल Mi.com और फ्लिपकार्ट पर चल रही है वहीं रेडमी 5 अमेजन पर और रेडमी 5A Mi.com पर उपलब्ध होगा।
Redmi Note 5
रेडमी नोट 5 रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4 हजार एमएएच की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
Redmi 5
रेडमी 5 रेडमी 5 में 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 1.8जीएचजेड ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर वाले इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है, 3 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
Redmi 5A
रेडमी 5A रेडमी 5A में 5 इंच की एचडी 720x1280 पिक्सल वाली डिस्प्ले दी गई है। 1.4जीएचजेड क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 एसओसी प्रोसेसर वाले इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3 हजार एमएएच की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये तय की गई है।
Share:
 
Blog News 24X7
Facebook Group · 22 members
Join Group